लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: अमित शाह दिल्लीवासियों के सामने हुए 'दंडवत', कहा- एकबार दिल्ली में बनवा दो मोदी सरकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2020 18:02 IST

Delhi elections: अमित शाह ने कहा कि धारा 81 के अंतर्गत दर्ज मुकदमें भी सारे के सारे बीजेपी की सरकार ने वापस लेकर आपको मुकदमों से राहत देने का काम किया। हमने कहा था कि डीडीए की लैंड पॉलिसी देहात और किसानों के लिए हम बनाएंगे। आज 79 गांवों को शहरी ग्राम का स्टेटस देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार (29 जनवरी) को नजफगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार दिल्ली में मोदी सरकार बनवा दो।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार (29 जनवरी) को नजफगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार दिल्ली में मोदी सरकार बनवा दो। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि एक बार दिल्ली में मोदी सरकार बना दो, मैं आपसे कहता हूं कि पांच साल में जहां झुग्गी है वहीं पक्का मकान देने का काम मोदी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने नागरिकात संशोधन कानून को लेकर कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस ने लोगों को सीएए के खिलाफ उकसाय, भड़काया और दंगे करावाए हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। मैं केजरीवाल से फिर से पूछता हूं कि आप दिल्ली की जनता को बताओ कि आप शाहीन बाग के साथ हो क्या? केजरीवाल चुप हो जाते हैं, कहते हैं कि दिल्ली का अपमान मत करो। केजरीवाल के सामने झूठ के जो आरोप हैं वो दिल्ली का अपमान नहीं है तो क्या है? अब दिल्ली के लोग केजरीवाल को सत्ता से उतारना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि धारा 81 के अंतर्गत दर्ज मुकदमें भी सारे के सारे बीजेपी की सरकार ने वापस लेकर आपको मुकदमों से राहत देने का काम किया। हमने कहा था कि डीडीए की लैंड पॉलिसी देहात और किसानों के लिए हम बनाएंगे। आज 79 गांवों को शहरी ग्राम का स्टेटस देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। इसी के कारण शहरी विकास से जुड़ी हुई सारी योजनाएं गांव में आ जाएगी। 

इधर, शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताकत नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने से नहीं रोक सकती। नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो धमकियों से नहीं डरते। वह एक शेर हैं। अगर नरेंद्र मोदी भगवान राम हैं, तो अमित शाह हनुमान जी हैं।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीकांग्रेसनागरिकता संशोधन कानूनअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी