लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, महाबल मिश्रा के बेटे विनय हो सकते हैं आम आदमी पार्टी में शामिल   

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 13, 2020 13:32 IST

Delhi elections: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस की टिकट पर विनय मिश्रा पिछले बार पालम विधानसभा सीट चुनावी मैदान में उतरे थे, जहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था और वह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे।

बताया जा रहा है कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी विनय मिश्रा को द्वारका से टिकट दे सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल होने कदम कांग्रेस में अनदेखी होने की वजह से उठा सकते हैं। 

इससे पहले दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शोएब इकबाल मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। मटियामहल के पूर्व विधायक इकबाल के अलावा, एमसीडी के दो कांग्रेस पार्षद आले मोहम्मद इकबाल और सुल्ताना आबाद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। शोएब इकबाल पांच बार विधायक रहे हैं। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआम आदमी पार्टीदिल्लीविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील