लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः अमित शाह बोले, केजरीवाल जी ने कहा था कि हम सरकारी बंगला, गाड़ी नहीं लेंगे, क्या हुआ तेरा वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 18:07 IST

शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल जी, इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि इंदिरा इज इंडिया,-इंडिया इज इंदिरा। क्या आप भी मानते हो कि, केजरीवाल इज दिल्ली-दिल्ली इज केजरीवाल?काम का हिसाब मांगने पर केजरीवाल जी नाराज हो जाते हैं और हमें कहते हैं कि दिल्ली का अपमान मत कीजिए।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सदर बाजार सहित दिल्ली में कई रैली को संबोधित किया। उन्होंने आप और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि काम का हिसाब मांगने पर केजरीवाल जी नाराज हो जाते हैं और हमें कहते हैं कि दिल्ली का अपमान मत कीजिए। केजरीवाल जी, इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि इंदिरा इज इंडिया,-इंडिया इज इंदिरा। क्या आप भी मानते हो कि, केजरीवाल इज दिल्ली-दिल्ली इज केजरीवाल?

शाह ने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा था कि हम जीतकर आएंगे तो सरकारी बंगला, सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे। वादा करके वोट तो केजरीवाल ने ले लिए। लेकिन शपथ लेने के बाद सबसे पहले सरकारी बंगला और गाड़ी लेने की फाइल में साइन किए।

हम सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएंगे : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक रैली में कहा कि हम सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं और हमने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया।

प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को घर नहीं देना चाहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक रही है। दिल्ली की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी जब तक सत्ता में रहेगी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रोकती रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मकता में विश्वास करती है और देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मोदी ने कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या फैसला, करतारपुर कोरीडोर और उत्पीड़न के शिकार अल्पसख्ंयकों के लिए सीएए लाने का भी जिक्र किया।

केजरीवाल असामाजिक और भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना बन गए हैं : आदित्यनाथ

आम आदमी पार्टी पर अपना हमला तेज करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘असामाजिक और भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना’ बन गए हैं।

पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने जैसे मूल मुद्दे की परवाह नहीं है बल्कि उन्हें संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग की चिंता है।

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में एक अन्य रैली में आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच साल से केजरीवाल दिल्ली के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं । आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ उन्होंने दिल्ली के विकास को बाधित किया है। जाने -अनजाने वह असामाजिक और भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना बन गए हैं।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के साथ ‘‘सहानुभूति’’ रखने के लिए केजरीवाल की आलोचना की।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज