लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: 38 उम्मीदवारों की अंतिम सूची?, नई दिल्ली से केजरीवाल, कालकाजी से सीएम आतिशी और ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 15, 2024 14:28 IST

Delhi Elections: मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन, रघुविंदर शौकीन और मुकेश कुमार अहलावत क्रमशः ग्रेटर कैलाश, बाबरपुर, बल्लीमारान, नांगलोई जाट और सुल्तानपुर माजरा से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की।मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी।अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली से लड़ेंगे।

Delhi Elections: आम आदमी पार्टी ने रविवार को आगामी दिल्ली चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। अरविंद केजरीवाल, आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और अमानतुल्ला खान सहित 38 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी सुप्रीमो नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को वर्तमान विधानसभा क्षेत्र कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। दिल्ली कैबिनेट में मंत्री सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय को क्रमशः ग्रेटर कैलाश और बाबरपुर सीटों से टिकट दिया गया है।

सूची में शामिल अन्य वरिष्ठ नेताओं में दुर्गेश पाठक (राजिंदर नगर), सोमनाथ भारती (मालवीय नगर), सत्येन्द्र जैन (शकूर बस्ती), इमरान हुसैन (बल्लीमारान) और अमानतुल्ला खान (ओखला) शामिल हैं। आप ने मंत्री रघुविंदर शौकीन को नांगलोई से, मुकेश कुमार अहलावत को सुल्तानपुर माजरा से चुनाव मैदान में उतारा। आप दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

रमेश पहलवान को कस्तूरबा नागा से, सोम दत्त को सदर बाजार से मैदान में उतारा गया है। धनवती चंदेला को राजौरी गार्डन से, विशेष रवि को करोल बाग से, प्रमिला टोकस को आरके पुरम से और नरेश यादव को महरौली से टिकट मिला है। 38 नामों की घोषणा के साथ AAP ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 38 उम्मीदवारों के नामों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी। दिल्ली में फरवरी में चुनाव होने की उम्मीद है। इस सूची के मुताबिक पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव मैदान में होंगी।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने वरिष्ठ नेताओं को उनके ही निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। आप ने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत हासिल कर राजधानी की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो