लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2025: शुरुआती रुझान में बीजेपी को बहुमत, 37 सीट पर आगे, आप 27 सीट पर, AAP के बड़े दिग्गज बीजेपी से चल रहे पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 08:59 IST

Delhi Election Results 2025: मनीष सिसौदिया, सौरभ भारद्वाज सहित कई उम्मीदवारों को मतगणना से पहले विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Election Results 2025: आप अभी 27 सीट पर आगे है। Delhi Election Results 2025: बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है। Delhi Election Results 2025: भाजपा ने 37 सीट पर आगे हैं।

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतगणना जारी है। आयोग 8 फरवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा ने शुरुआती रुझान में बहुमत हासिल कर लिया है और 37 सीट पर आगे हैं। बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है। आप अभी 27 सीट पर आगे है। भाजपा की शिखा राय, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, आप उम्मीदवार मनीष सिसौदिया, सौरभ भारद्वाज सहित कई उम्मीदवारों को मतगणना से पहले विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया।

ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत और AAP को झटका लगने की भविष्यवाणी की गई है। आज का फैसला राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच साल की सरकार तय करेगा। पी-मार्क पीपुल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट और चाणक्य स्ट्रैटेजीज सहित अधिकांश एग्जिट पोल ने दिल्ली में भाजपा की आसान जीत की भविष्यवाणी की है।

इस बीच मैट्रिज़ ने दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया। माइंड ब्लिंक और वी प्रेसीड एकमात्र एग्जिट पोल हैं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल की AAP के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की थी। प्रमुख उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

आप उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता अलका लांबा और भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जंगपुरा सीट पर AAP के मनीष सिसोदिया का मुकाबला बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से था.

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025दिल्लीAam Aadmi Partyदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Delhi Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत