लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव रिजल्टः कांग्रेस ने मानी अपनी हार, कहा- उसे पहले ही था पता, AAP तीसरी बार सत्ता में करेगी वापसी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 11, 2020 11:25 IST

Delhi Election Result 2020: सुबह आए रुझानों में आप को भारी जीत के संकेत मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। कांंग्रेस ने कहा है उसे पहले ही पता था कि आप तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आठ फरवरी को वोटिंग हुई थी और आज मतगणना की जा रही है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की हार से अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आठ फरवरी को वोटिंग हुई थी और आज मतगणना की जा रही है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 56 सीटों पर आगे है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 14 सीटों पर आगे। इस बीच कांग्रेस का कहना है कि उसे पहले ही पता था कि आप तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है, लेकिन ये पार्टी के लिए अच्छा मैसेज नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, 'सभी जानते थे कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस की हार से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और उसके सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ AAP की जीत महत्वपूर्ण है।' इधर, सुबह आए रुझानों में आप को भारी जीत के संकेत मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। आप मुख्यालय को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गए हैं। हरि नगर से पार्टी के कार्यकर्ता संजीव सिंह ने कहा कि हम जानते थे। हमने देश की राजनीति को बदल दिया है। इस बार दिल्ली, अगली बार भारत। एक अन्य कार्यकर्ता फरीन खान ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि स्पष्ट बहुमत मिले ताकि यह संदेश जाए कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति करना अब काम नहीं आएगा।

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है, जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टPunjab: जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने मारी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत