लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2025: मतदान से पहले दिल्ली में 220 करोड़ से ज्यादा की नकदी और सामान जब्त, चुनाव आयोग का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2025 10:03 IST

Delhi Election 2025: इसमें कहा गया है कि चुनाव अधिकारियों ने उत्पाद शुल्क अधिनियम और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न कानूनों के तहत 2,780 एफआईआर दर्ज की हैं, जो 2020 के चुनावों में दर्ज एफआईआर की संख्या को पार कर गई हैं।

Open in App

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 220 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक का सामान और नकदी जब्त की गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीईओ ने बताया कि इसमें 88 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ, 81 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं और करीब 40 करोड़ रुपए की नकदी शामिल है। दिल्ली में मतदान पांच फरवरी को होगा।

सीईओ ने कहा, “यह 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों की तुलना में लगभग चार गुना वृद्धि दर्शाता है, जब कुल जब्ती 57.5 करोड़ रुपये थी।” यहां जारी एक बयान के अनुसार, दिल्ली के सीईओ ने आश्वासन दिया कि चुनाव “स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी” होंगे।

सीईओ ने बताया कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से 'सी-विजिल' मंच के माध्यम से 7,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

सीईओ ने कहा, "इनमें से 7,467 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है। केवल 32 मामले प्रक्रियाधीन हैं।" इसमें कहा गया कि 90 प्रतिशत मामलों में शिकायतों का समाधान 100 मिनट के भीतर कर दिया गया।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत