लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया तलब, जयराम ठाकुर ने कहा, "कानून अपना काम करेगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 31, 2023 07:59 IST

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ईडी द्वारा शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को तलब किये जाने को लेकर कहा कि अगर केजरीवाल ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है "कानून अपना काम करेगा"।

Open in App
ठळक मुद्देईडी द्वारा शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया गया हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल डरे नहीं, कानून अपना काम करेगाइससे पहले शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सोमवार देर शाम कहा कि अगर शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने तलब किया है तो यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल  ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है "कानून अपना काम करेगा"।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व सीएम ठाकुर ने कहा, "वैसे अगर ईडी ने उन्हें समन भेजा है तो यह सामान्य बात नहीं है। जरूर जांच एजेंसी को कुछ सबूत मिले होंगे। अगर अरविंद केजरीवाल सच्चे हैं तो उन्हें ईडी के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो निश्चित रूप से कानून अपना काम करेगा।"

हालांकि, पिछले साल 17 अगस्त को सीबीआई द्वारा दर्जकिये गये दिल्ली शराब घोटाले के केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया था।

लेकिन अब सीबीआई के अलावा मामले की जांच की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को तलब किया है।

इस केस में अरविंद केजरीवाल इस साल अप्रैल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तलब किया था। कथित शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत अगले महीने 10 नवंबर तक बढ़ा दी। इस मामले में उन्हें हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

उससे पहले फरवरी 2023 में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की नई उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली सरकार ने विपक्ष द्वारा बेईमानी के आरोपों के बीच लागू की गई नई शराब नीति को वापस ले लिया था। मनीष सिसौदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

सीबीआई के अनुसार मनीष सिसोदिया ने आपराधिक साजिश में सबसे महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उक्त साजिश के उद्देश्यों की उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए उक्त नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में गहराई से शामिल थे।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में मनीष सिसौदिया की ओर से दायर जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालजयराम ठाकुरदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल