लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रफ्तार थमी, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के कारण काफी भीड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 15:52 IST

गुरुवार दोपहर 2 बजे ब्लू लाइन पर रजौरी गार्डन में टेक्निकल फेलियर हो गया। इस कारण कई जगहों पर मेट्रो रुक गई। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के कारण मेट्रो में काफी भीड़ है। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ लाइनों पर मेट्रो अस्थाई तौर पर चलेगी।बयान में कहा गया है कि जनकपुरी पश्चिम और द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी व राजौरी गार्डन के बीच मेट्रो अस्थाई तौर पर चलेगी।

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने लोगों को रुला दिया। गुरुवार दोपहर 2 बजे ब्लू लाइन पर राजौरी गार्डन स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई।

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी के कारण रफ्तार थम गई है। गुरुवार दोपहर 2 बजे ब्लू लाइन पर रजौरी गार्डन में टेक्निकल फेलियर हो गया। इस कारण कई जगहों पर मेट्रो रुक गई। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के कारण मेट्रो में काफी भीड़ है। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ लाइनों पर मेट्रो अस्थाई तौर पर चलेगी। बयान में कहा गया है कि जनकपुरी पश्चिम और द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी व राजौरी गार्डन के बीच मेट्रो अस्थाई तौर पर चलेगी। जनकपुरी पश्चिम और कीर्ति नगर के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो चलेगी। तकनीकी खराबी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर पर कुछ दिन पहले सेवाएं बाधित होने की वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से कॉरिडोर के एक हिस्से पर सेवाएं प्रभावित हुईं।

मजेंटा लाइन दिल्ली के जनकपुरी पश्चिम स्टेशन को नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से जोड़ती है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह गड़बड़ी पालम और टर्मिनल 1 स्टेशन के बीच सुबह करीब सात बजे हुई जिससे जनकपुरी पश्चिम और टर्मिनल 1 आईजीआई एअरपोर्ट स्टेशनों के बीच सेवाओं में देरी हुई।”

डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्वीट भी किया। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद इस लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो सकीं। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोस्वतंत्रता दिवसनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए