लाइव न्यूज़ :

Delhi Bus Fire Video: सड़क पर धूं-धूं कर जली DTC बस, बाल-बाल बचे यात्री; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: August 29, 2024 14:47 IST

Delhi Bus Fire Video: अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में लगभग 50 यात्रियों को ले जा रही एक डीटीसी लो-फ्लोर बस आग लगने के बाद पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ क्योंकि बस में आग लगने के तुरंत बाद सभी को बचा लिया गया।

Open in App

Delhi Bus Fire Video: पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक डीटीसी बस में भीषण आग लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर खड़ी बस चारों तरफ से आग की लपटों में घिरी हुई है। आग इतनी भयावह लगी कि उसका धुआं दूर तक उठता दिखा। इस भीषण आग में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत ये रही कि वक्त रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। घटना सुबह करीब 9:42 बजे हुई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

फायर ऑफिसर अनुप सिंह का कहना है कि हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझा दी गई है। ड्राइवर का कहना है कि आग एसी प्लांट में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। यह पूरी तरह से जल गया था।

आग बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का संदेह है। बस सीमापुरी जा रही थी, तभी एक बाइक सवार ने इंजन से धुआं निकलता देखा और ड्राइवर को इसकी सूचना दी। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बाहर निकलने का निर्देश दिया। बस के पूरी तरह आग की चपेट में आने से पहले सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस घटना के कारण जगतपुरी ट्रैफिक लाइट पर काफी ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे कई लोगों की सुबह की आवाजाही प्रभावित हुई। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाला और इलाके में वाहनों की आवाजाही बहाल की।

टॅग्स :Delhi Transport Corporationवायरल वीडियोआगअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर