लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है इसलिए AAP सरकार नहीं पूरे कर पा रही है सारे वादे: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 6, 2018 20:40 IST

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार रोधी ‘ जनलोकपाल ’, विकेन्द्रीकरण पहल के क्रियान्वयन ‘ स्वराज ’ और दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है क्योंकि उसके पास पर्याप्त शक्तियां नहीं हैं। 

Open in App

नयी दिल्ली , छह जून (भाषा) विधानसभा में दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे का मुद्दा उठाते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज आप सरकार की उन परियोजनाओं और प्रस्तावों का जिक्र किया जो केन्द्र तथा उपराज्यपाल के ‘‘ हस्तक्षेप ’’ के कारण फंसे हुए हैं। इनमें जनलोकपाल और स्वराज जैसे मुद्दे शामिल हैं। 

दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग वाला सरकारी प्रस्ताव पेश करते हुए सिसोदिया ने कहा कि व्यवस्था में ‘‘ खामी ’’ हैं जिसके कारण निर्वाचित सरकार के पास शक्तियां नहीं हैं। 

सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार रोधी ‘ जनलोकपाल ’, विकेन्द्रीकरण पहल के क्रियान्वयन ‘ स्वराज ’ और दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है क्योंकि उसके पास पर्याप्त शक्तियां नहीं हैं। 

सिसौदिया ने कहा , ‘‘ हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा करते हैं ....अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो लोकपाल भ्रष्ट लोगों को जेल भेज देता। अगर दिल्ली को (पूर्ण) राज्य बनाया जाता है तो छह महीने के अंदर इसे लोकपाल मिलेगा।’’ 

उन्होंने कहा कि इसी वजह से मोहल्ला सभा की प्रणाली को लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं के पास गुड़गांव , फरीदाबाद के मतदाताओं की तुलना में शक्तियां नहीं हैं क्योंकि वहां सरकार खुद से फैसले कर सकती हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने पिछले साल मेट्रो किराये में बढोत्तरी का भी मुद्दा उठाया और कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो यह (किराया बढ़ोतरी) संभव नहीं होती। 

उधर , भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि आप सरकार अपने चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने में ‘‘ नाकाम ’’ रही इसलिए वह दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे का मुद्दा उठा रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार