लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने छत्रसाल स्टेडियम में छात्रावास का शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:31 IST

Open in App

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यहां छत्रसाल स्टेडियम में एक छात्रावास का शिलान्यास किया, जिसमें दो ‘मैट रेसलिंग हाल’, एक चिकित्सा कक्ष और एक फिजियोथेरेपी केंद्र होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पांच मंजिला अत्याधुनिक छात्रावास का निर्माण 16 महीने में पूरा हो जाएगा। बयान के अनुसार, इससे खेल को प्रोत्साहन मिलेगा और खिलाड़ियों तथा उनके कोच को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बयान के अनुसार सिसोदिया ने कहा, “छत्रसाल स्टेडियम ने अब तक देश को कुश्ती में पांच ओलंपिक पदक दिलाए हैं। इन आधुनिक सुविधाओं, छात्रावासों और कोचिंग के साथ स्टेडियम देश के लिए और अधिक विश्व स्तरीय पहलवान तैयार कर सकेगा।” शिलान्यास समारोह के दौरान, सिसोदिया ने स्प्रिंटर अमोज जैकब और भारोत्तोलक अनिरुद्ध कुमार समेत कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि उनकी सरकार खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता मुहैया करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला