लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः महिला से दोस्ती करना पड़ा भारी, युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां ने कहा- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 10, 2020 14:15 IST

मृतक दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह स्कूल के छात्रों को ट्यूशन भी देता था। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की उसके इलाके की एक महिला से दोस्ती थी लेकिन उसका परिवार दोस्ती के खिलाफ था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के 18 वर्षीय युवक की एक महिला के साथ दोस्ती होने के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुरुआत में पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।

दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की एक महिला के साथ दोस्ती होने के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुरुआत में पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि युवक के ऊपर क्रूरता से हमला नहीं किया। युवक  दिल्ली विश्वविद्यालय का एक छात्र था। पुलिस के अनुसार, यह घटना दिल्ली के आदर्श नगर में बुधवार शाम को हुई थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की मां का कहना है पुलिस पहले से ही मामला दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी और कह रही थी कि राहुल (पीड़ित) के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट नहीं दिखाई दे रही है। पीड़िता के चाचा ने यह भी कहा कि परिवार उन लोगों को नहीं जानता, जिन्होंने लड़के के साथ मारपीट की है। भीड़ में से एक लड़का सामने आया और उसने कहा कि वह वही है जिसने उसके साथ मारपीट की क्योंकि राहुल को उसने अपनी बहन से बात करते हुए देखा था।

इस बीच, पुलिस अधिकारी मृतक के परिवार से मिलने के लिए आदर्श नगर पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीसीपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली ने लोगों से "मामले को कोई रंग नहीं देने" की अपील की है क्योंकि यह दो परिवारों के बीच विवाद है। मृतक दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह स्कूल के छात्रों को ट्यूशन भी देता था। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की उसके इलाके की एक महिला से दोस्ती थी लेकिन उसका परिवार दोस्ती के खिलाफ था।

मृतक के चाचा ने अपने बयान में कहा कि उसका भतीजा और महिला एक-दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। पुलिस ने कहा कि वे एक ही इलाके में रहते थे लेकिन महिला के माता-पिता और विशेषकर उसके भाई दोस्ती के खिलाफ थे। बुधवार शाम को पीड़ित को नंदा रोड पर किसी बहाने से बुलाया गया था और जब वह मौके पर पहुंचा तो महिला के भाइयों सहित चार-पांच लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप