लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भेजा समन, 2 अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में बतौर मतदाता थीं पंजीकृत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2023 15:55 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवार को दिल्ली की अदालत ने मतदाता रजिस्टर में गड़बड़ी करने के आरोप में समन भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवार को कोर्ट ने भेजा समन सीएम केजरीवाल की पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन किया हैसुनीता केजरीवाल का नाम दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र औऱ यूपी के साहिबाबाद क्षेत्र में दर्ज है

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवार को दिल्ली की अदालत ने मतदाता रजिस्टर में गड़बड़ी करने के आरोप में समन भेजा है। खबरों के अनुसार सीएम केजरीवाल की पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपीए) कानून का उल्लंघन किया है।

बताया जा रहा है कि सुनीता केजरीवाल पर आरोप है कि उनका एक साथ दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम अंकित है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने आरोपों को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को 18 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने पिछले सप्ताह पारित आदेश में कहा, “इस कोर्ट के विचार में प्रथम दृष्टया सुनीता केजरीवाल के खिलाफ अपराध बनता है। इसलिए उन्हें कथित अपराध के संबंध में कोर्ट में 18 नवंबर को पेश होना होगा।"

सुनीता केजरीवाल के खिलाफ अदालत में जमा की गई दो गवाहों की कथित मतदाता सूचियों के अनुसार सुनीता केजरीवाल का नाम दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है और साथ में उनका नाम उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी पंजीकृत है। मामले में शिकायतकर्ता दिल्ली भाजपा के सचिव हरीश खुराना द्वारा अदालत में दिये गये दस्तावेजों पर संज्ञान लिया गया है।

नियमों की बात करें तो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (1950) की धारा 17 के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो यह एक दंडनीय अपराध है।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर की अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी सुनीता केजरीवाल को आरोपों के संबंध में समन करने के लिए कोई 'स्पष्ट कारण' बताने की आवश्यकता नहीं है और मजिस्ट्रेट को समन आदेश पारित करते समय प्रथम दृष्टया आरोपों पर ध्यान केंद्रित करके किया गया है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकोर्टदिल्लीआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?