लाइव न्यूज़ :

विमानन लॉबिस्ट दीपक तलवार की जमानत याचिका खारिज, बेटे आदित्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 15:28 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। उसी पर विचार करने के बाद अदालत ने अपनी व्यवस्था दी है। आगे एजेंसी ने कहा, ‘‘अदालत ने सीट आवंटन घोटाले में दीपक तलवार के अपराध के खिलाफ संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए के तहत कर रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय इस मामले में दीपक तलवार की पत्नी दीपा तलवार से भी पूछताछ कर रही है।प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने दीपक तलवार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

विशेष अदालत ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में विमानन लॉबिस्ट दीपक तलवार की जमानत याचिका खारिज कर दी और उनके बेटे आदित्य तलवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने पिछले महीने धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। उसी पर विचार करने के बाद अदालत ने अपनी व्यवस्था दी है। आगे एजेंसी ने कहा, ‘‘अदालत ने सीट आवंटन घोटाले में दीपक तलवार के अपराध के खिलाफ संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए के तहत कर रहा है।’’

एजेंसी इस मामले में दीपक तलवार की पत्नी दीपा तलवार से भी पूछताछ कर रही है। अब तक तीन बार उनसे पूछताछ की जा चुकी है। पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कुछ विमानन सौदे में दीपक तलवार की भूमिका की जांच की जा रही है।

उस पर आपराधिक साजिश रचने, जालसाजी और विदेशी योगदान नियमन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। उस पर आरोप है कि उसके एनजीओ को एंबुलेन्स और सामान खरीदने के लिए यूरोप की एक प्रमुख मिसाइल निर्माता कंपनी से मिले 90.72 करोड़ रुपये के विदेशी कोष का उपयोग अन्य कार्यों में किया गया। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने दीपक तलवार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। आयकर विभाग ने उस पर कर वंचन का आरोप लगाया है। इस साल के शुरू में प्रवर्तन निदेशालय ने दुबई से प्रत्यर्पण के बाद तलवार को गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :इंडियासीबीआईप्रवर्तन निदेशालयदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो