लाइव न्यूज़ :

उमर खालिद को बहन की शादी के लिए मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत

By रुस्तम राणा | Updated: December 12, 2022 21:51 IST

उमर खालिद की अंतरिम जमानत 23 दिसंबर से शुरू होगी और आदेश के अनुसार उमर खालिद को 30 दिसंबर को आत्मसमर्पण करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजमानत 23 दिसंबर से शुरू होगी और आदेश के अनुसार उमर खालिद को 30 दिसंबर को आत्मसमर्पण करना होगाउमर खालिद और खालिद सैफी पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं खालिद को इस साल अक्टूबर में दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया था

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को उमर खालिद को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दे दी। दंगों को भड़काने के लिए "बड़ी साजिश" के आरोपों पर कठोर यूएपीए के आरोप में खालिद सितंबर 2020 से जेल में है। अंतरिम जमानत 23 दिसंबर से शुरू होगी और आदेश के अनुसार उमर खालिद को 30 दिसंबर को आत्मसमर्पण करना होगा।

इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद और यूनाइटेड अगेंस्ट हेट के सदस्य खालिद सैफी को 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया था। दोनों इस मामले में जमानत पर रिहा हो गए थे लेकिन अलग-अलग मामलों में सलाखों के पीछे हैं। 

उमर खालिद और खालिद सैफी पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं और वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। उमर खालिद को इस साल अक्टूबर में दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 में हुए दंगों के की कथित साजिश से जुड़े गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधनियम (यूएपीए) मामले में यूनाइटेड अगेंस्ट हेट (यूएएच) के संस्थापक खालिद सैफी की जमानत याचिका पर सोमवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने देखा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन प्रथम दृष्टया विभिन्न षड्यंत्रकारी बैठकों में आयोजित किए गए थे, जिसमें खालिद ने भाग लिया था, यह कहते हुए कि उसके खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सत्य हैं और यूएपीए के तहत प्रतिबंध आकर्षित होता है।

टॅग्स :उमर खालिददिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज