लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट ने विजय माल्या को घोषित किया आधिकारिक भगोड़ा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 4, 2018 20:03 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शराब और एविएशन कारोबारी विजय माल्या इस समय ब्रिटेन में हैं।

Open in App

गुरुवार (चार जनवरी) को कारोबारी विजय माल्या को दिल्ली हाई कोर्ट ने फेरा मामले में समन पर हाजिर न होने के लिए आधिकारिक भगोड़ा घोषित किया। अदालत ने 12 अप्रैल को माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माल्या इस समय ब्रिटेन में हैं। उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए देश वापस लाने के लिए भारत सरकार  की अर्जी ब्रिटिश अदालत में विचाराधीन है। माल्या अदालत की कई पेशियों में शामिल नहीं हुए हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, "विजय माल्या अदालत में 30 दिन के भीतर हाजिर होने में विफल रहे और उनका कोई प्रतिनिधि भी नहीं हाजिर हुआ इसके मद्देनजर उन्हें आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित किया जाता है।" विजय माल्या पर एक ब्रिटिश फर्म को लंदन और अन्य यूरोपीय देशों में  1996, 1997 और 1998 में हुई फार्मूला वन चैंपियनशिप के दौरान किंगफिशर के लोगों को लगाने की इजाजत देने के लिए दो लाख पाउंड के भुगतान का मामला चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार माल्या ने इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अनुमति नहीं ली थी। 

 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला