लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोर्ट ने आतंक के मामले में आरोपी पांच लोगों को बरी किया, कहा- पाकिस्तानी नंबर से बात करना साजिश का सबूत नहीं

By विशाल कुमार | Updated: May 11, 2022 11:35 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद राशिद, अशबुद्दीन, अब्दुल सुभान और अरशद खान को सोमवार को बरी कर दिया, जिन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद शाहिद, मोहम्मद राशिद, अशबुद्दीन, अब्दुल सुभान और अरशद खान सोमवार को बरी हुए।पांचों पर आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने का आरोप लगाया गया था।पांचों पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी जावेद बलूची के संपर्क में रहने का आरोप लगाया गया था।

नई दिल्ली:दिल्ली की एक अदालत ने आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने के आरोपी पांच लोगों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि केवल एक पाकिस्तानी नंबर के साथ बातचीत करने वाले मोबाइल फोन और सिम कार्ड की बरामदगी आतंकवादी साजिश को साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद राशिद, अशबुद्दीन, अब्दुल सुभान और अरशद खान को सोमवार को बरी कर दिया, जिन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे।

सुभान और अशबुद्दीन को इससे पहले 2001 में सीबीआई ने गुजरात में विस्फोटकों और हथियारों की एक खेप ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि सुभान 2010 में जेल से बाहर आया था और अगले साल राजस्थान में हुए सांप्रदायिक दंगों ने जिहाद के लिए उसके जुनून को जगाया।

आरोप लगाया गया था कि सुभान ने जिहाद के लिए पैसे जुटाने के लिए एक कारोबारी को अगवा करने की योजना बनाई थी और आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी जावेद बलूची के संपर्क में भी थे।

हालांकि, अदालत बचाव पक्ष के वकील द्वारा दी गई दलीलों से सहमत थी कि यह स्थापित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है कि पाकिस्तानी नंबर खूंखार आतंकवादी जावेद बलूची का है।

अदालत ने यह भी देखा कि जांच एजेंसी उसके असली नाम के बारे में निश्चित नहीं थी क्योंकि यह रिकॉर्ड से सामने आया कि अभियोजन पक्ष ने जावेद बलूची को जावेद वदिच और जावेद चौधरी के रूप में भी संदर्भित किया।

टॅग्स :दिल्लीकोर्टआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'