लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः कांग्रेस को झटका, जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 14:22 IST

दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे मारवाह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की।देश की सबसे पुरानी पार्टी में नेताओं की कद्र नहीं है।दुखी होकर कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

नई दिल्लीः दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में मारवाह ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे मारवाह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव रह चुके हैं। तावड़े ने मारवाह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी क्षमता के अनुसार पार्टी उन्हें दायित्व देगी।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में मारवाह ने कहा कि जब तक उनके प्राण रहेंगे तब तक वह भाजपा की सेवा करते रहेंगे और वह भी बिना किसी पद व लालच के। उन्होंने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में नेताओं की कद्र नहीं है और पार्टी के लिए कुर्बानियां देने वालों को नजरअंदाज किया जाता है, इसलिए दुखी होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

मारवाह ने कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें समय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो परिचारक बनने के लायक नहीं हैं, उन्हें प्रवक्ता बनाया जाता है...कई ऐसे महासचिव हैं जिन्हें कोई जानता तक नहीं...चुनाव हारने वालों को राज्यसभा में भेजा जाता है।’’ उन्होंने कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 में शामिल नेताओं से भी आग्रह किया कि वह भाजपा में शामिल हो जाएं, जहां उन्हें सम्मान मिलेगा।

टॅग्स :कांग्रेसBJPदिल्लीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार