लाइव न्यूज़ :

'अब ये अन्ना हजारे जी के कंधे पर रख के बंदूक चला रहे हैं', बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए बोले केजरीवाल

By रुस्तम राणा | Updated: August 30, 2022 17:41 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, जनता भाजपा की नहीं सुन रही है और 'अब ये अन्ना हजारे जी के कांधे पर रख के बंदूख चला रहे हैं।' यह राजनीति में आम है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा- सीबीआई द्वारा सिसोदिया को अनौपचारिक क्लीन चिट दे दी गईआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने बोले- जनता भाजपा की नहीं सुन रही है कहा- आप सरकार को बदनाम करने के लिए बीजेपी अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही है

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ समाज सेवी अन्ना हजारे के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। केजरीवाल का आरोप है कि आप सरकार को बदनाम करने के लिए बीजेपी अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही है। मंगलवार को दिल्ली के सीएम ने अन्ना हजारे के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कहा, वे (भाजपा) कहते रहे हैं कि शराब नीति में घोटाला हुआ है, लेकिन सीबीआई ने कहा कि कोई घोटाला नहीं है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, जनता भाजपा की नहीं सुन रही है और 'अब ये अन्ना हजारे जी के कंधे पर रख के बंदूख चला रहे हैं।' यह राजनीति में आम है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड को लेकर केजरीवाल ने कहा, जब हम सार्वजनिक जीवन में आते हैं तो हमें किसी भी जांच के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सीबीआई ने अपनी सारी जांच पूरी की। मनीष सिसोदिया से 14 घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने उनके सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। उनके लॉकर में कुछ नहीं मिला। तो, उन्हें अनौपचारिक क्लीन चिट दे दी गई।

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरिता विहार में एक निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल का दौरा भी किया। दिल्ली सीएम ने निर्माणाधीन अस्पताल को लेकर बताया कि यहां 330 बेड का नया अस्पताल बनाया जा रहा है। 7 ऐसे अस्पताल महामारी के दौरान शुरू किए गए थे। 

गौरतलब है कि वरिष्ठ समाज सेवी अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी की सरकार और सीएम केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हजारे ने कहा कि केजरीवाल सत्ता के नशे में डूब गए हैं। केजरीवाल को लिखे पत्र में अन्ना हजारे ने कहा है कि आप भी सत्ता के नशे में डूब गए हैं। एक बड़े आंदोलन से जन्मी एक पार्टी के लिए यह शोभा नहीं देता।

अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए अपने पत्र में अन्ना हजारे ने लिखा,"आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं आपको खत लिख रहा हूं। पिछले कई दिनों से दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर जो खबरें आ रही हैं उन्हें पढ़कर दुख होता है।" 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीBJPअन्ना हजारेमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी