लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कोरोना का नहीं हो रहा कम्युनिटी ट्रांसमिशन, मरकज के 500 लोगों के रिपोर्ट आने से अचानक बढ़ेंगे मामले

By अनुराग आनंद | Updated: April 4, 2020 18:07 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम को कहा कि दिल्ली में कुल 435 में से केवल 40 कोरोना के ऐसे मामले हैं, जो लोगों के बीच संपर्क के कारण हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अंदर जिन 6 लोगों की मौत हुई है इनमें से 3 मरकज के थे।दिल्ली में मरने वालों में से 5 लोग तो 60 साल के ऊपर के थे और दूसरी बड़ी बीमारी थी, जबकि एक की उम्र 36 साल थी। 

नई दिल्ली: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम को मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज से जुड़े 500  से ज्यादा लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट आने वाली है। यह संभव है कि दिल्ली में अचानक कोरोना के केस बढ़ें लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर जिन 6 लोगों की मौत हुई है इनमें से 3 मरकज के थे। इनमें से 5 लोग तो 60 साल के ऊपर के थे और दूसरी बड़ी बीमारी थी, जबकि एक की उम्र 36 साल थी। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में, 435 में से केवल 40 सकारात्मक मामले ऐसे हैं, जो लोगों के बीच संपर्क के कारण हुआ है। अन्य मामले विदेश यात्रा और मरकज के कारण हुए  हैं। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह कुछ ऐसा है जो मुझे विश्वास दिलाता है कि कोरोना यहां नहीं फैल रहा है, यह नियंत्रण में है।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस महामारी का मामला बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार (4 अप्रैल) को भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई।मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 2650 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 183 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। पिछले 12 घंटों में भारत में 355 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दैनिक प्रेस वार्ता में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि भारत में नौ फीसदी कोरोना के मरीज 0-20 की उम्र के बीच हैं। 42 फीसदी 20-40 आयुवर्ग के, 33 फीसदी मरीज 40-60 आयुवर्ग के और 17 फीसदी कोविड-19 पीड़ित 60 साल के ऊपर के हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, 17 राज्यों में तबलीगी जमात से जुड़े केस सामने आए हैं और 1023 कोविड-19 पॉजिटिव केस का संबंध निजामुद्दीन मरकज से है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालनिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब