लाइव न्यूज़ :

मानहानि मामलाः अब दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मांगी वित्तमंत्री जेटली से मांफी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2018 13:26 IST

सीएम केजरीवाल ने जेटली पर बतौर दिल्‍ली ‌‌क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) प्रेसिडेंट घोटाला और चयन में अनियमितता के आरोप लगाए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैलः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर माफी मांगी है। खबरों के अनुसार, केजरीवाल और उनके साथ आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह, राघव चड्ढाऔर आशुतोष ने एक संयुक्त रूप से माफीनामा भेजा है। सीएम केजरीवाल ने जेटली पर बतौर दिल्‍ली ‌‌क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) प्रेसिडेंट घोटाला और चयन में अनियमितता के आरोप लगाए थे। इस मामले में जेटली ने केजरीवाल समेत पांच आप नेताओं पर सिविल व आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए थे। 

आपको बता दें कि उन्होंने बीते 16 मार्च को सबसे पहले शिरोम‌णि अकाली दल के विधायक व महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया को माफीनामा पत्र लिखा था। उसके बाद उन्होंने केंद्रीय नितिन गडकरी, पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल व उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी की गुहार लगाई थी।

बिक्रम सिंह मजीठिया पर केजरीवाल ने नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था, जबकि उन्होंने देश के सबसे भ्रष्ट लोगों की एक सूची बनाई थी, जिसमें उन्होंने नितिन गडकरी का नाम भी लिया था। इस पर नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर किय था। साथ ही कपिल सिब्बल और उनके बेटे पर केजरीवाल ने 2013 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'शक्ति के दुरुपयोग' का आरोप लगाते हुए लाभ उठाने की बात कही थी। इन तीनों ही मामलों में केजरीवाल ने माफी मांग चुके हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के मुताबिक अरविंद केजरीवाल पर अब भी दर्जनभर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें खासतौर पर मानहानि, चुनाव प्रचार के दौरान होर्डिंग/पोस्‍टर लगाना, धारा 144 का उल्‍लंघन, दिल्‍ली में प्रदर्शन आदि। यह मामले महाराष्ट्र, गोवा, वाराणसी, अमेठी, पंजाब, असम आदि जगहों पर दर्ज कराए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में केजरीवाल को कोर्ट में मौजूद रहना होता है। इससे हमारे कामकाज पर असर पड़ता है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीअरुण जेटलीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन