लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 2025: आप की सरकार बनने के बाद सीवर पर करेंगे काम?, अरविंद केजरीवाल ने किया वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 14:13 IST

Delhi Chunav 2025: हमने दिल्ली में सरकार बनाई, तो अनधिकृत कॉलोनियों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।सरकार ने इन कॉलोनियों के लिए काम नहीं किया।कई इलाकों में सीवेज के पानी से पीने के पानी के दूषित होने की समस्या है।

Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आई तो वह दिल्ली में सीवर संबंधी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में शहर की अनधिकृत कॉलोनियों में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा, “जब हमने दिल्ली में सरकार बनाई, तो अनधिकृत कॉलोनियों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था।

किसी सरकार ने इन कॉलोनियों के लिए काम नहीं किया। हमने विकास कार्य शुरू किया और आज लगभग सभी ऐसी कॉलोनियों में सीवर पाइपलाइन और अन्य सुविधाएं हैं।” केजरीवाल ने माना कि शहर के कई इलाकों में सीवेज के पानी से पीने के पानी के दूषित होने की समस्या है।

उन्होंने कहा, “मैंने फैसला किया है कि आप की सरकार बनने के बाद शहर में सीवर से जुड़ी सभी समस्याओं का युद्ध स्तर पर समाधान किया जाएगा।” दिल्ली की 70-सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है और परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीdelhiDelhi Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए