लाइव न्यूज़ :

AAP विधायकों द्वारा मारपीट मामला: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की पुष्टि

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 22, 2018 11:21 IST

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उनके संग मारपीट की।

Open in App

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के अधिकारी प्रकाश ने दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायकों पर मारपीट का आरोप लगाया था।

 मंगलवार (20 फ़रवरी) को आई मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रकाश के चेहरे और दूसरी जगहों पर चोट के निशान थे। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन से भी पूछताछ की थी। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नल अनिल बैजल से आम आदमी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की माँग की है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनिल बैजल ने मामले पर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और गिरफ्तार किए गए विधायकों अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल पर प्रतिकूल टिप्पणी की है। 

पढ़ें इस मामले से जुड़ी हर रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कथित घटना के 20 घंटे बाद मेडिकल जाँच कराने के पीछे की मंशा पर सवाल उठाया है। अंशु प्रकाश में पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि सोमवार (19 फ़रवरी) रात सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में उनके संग आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मारपीट की। मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि अंशु प्रकाश के कान के पीछे के हिस्से में सूजन थी। 

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गये आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अंशु प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर काम कर रहे हैं। हालाँकि बीजेपी ने कहा है कि उसका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं।

टॅग्स :अंशु प्रकाशआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी