लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जयपुर पहुंचे

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:14 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को जयपुर पहुंचे। वह यहां गलता रोड स्थित विपश्यना साधना केन्द्र में 10 दिन के ध्यान शिविर में भाग लेंगे। केन्द्र के जनसंपर्क प्रभारी कमल ने भाषा को बताया कि केजरीवाल विपश्यना शिविर में भाग लेने आए हैं और वह यहां दस दिन रुकेंगे। इस केन्द्र में रहने वालों के लिए मोबाइल, टीवी, अखबार, लैपटॉप जैसी सुविधाओं के इस्तेमाल पर रोक है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जयपुर आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य लाभ के लिए राजस्थान को चुना। गहलोत ने रविवार को ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जयपुर आगमन पर स्वागत करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शुभेच्छाएं दीं, इसके लिए आपका धन्यवाद। मुझे खुशी है कि आपने विपश्यना एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए राजस्थान को चुना। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज