लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में कैफे मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दक्षिण दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में एक कैफे एवं बार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया कि रविवार की रात छापेमारी के दौरान कुछ लोगों से मारपीट की गई।

इसने बताया कि कालकाजी के एसडीएम के साथ मिलकर रविवार रात लगभग 11 बजे संयुक्त रूप से चुंबकिया कैफे एवं बार पर छापेमारी की गई, जहां रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर लोग एकत्रित हुए थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘रात्रि कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर हमने भादंसं की धारा 188 (लोकसेवक की तरफ से लागू आदेश का उल्लंघन) के तहत रेस्तरां मालिक पर मामला दर्ज किया।’’

दिल्ली सरकार ने महानगर में छह अप्रैल से 30 अप्रैल तक रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया है।

कैफे एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के बेटे द्वारा संचालित किए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर पुलिस ने पाया कि वर्तमान में एसीपी के बेटे का कैफे से कोई संबंध नहीं है और न ही छापेमारी के दौरान वह वहां मौजूद थे।

कैफे मालिक से पूछताछ में पता चला कि 2019 में जब यह खुला था तब एसीपी के पुत्र इससे जुड़े हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर