लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एमसीडी सदन में घमासान, बीजेपी ने 'आप' पर निशाना साधते हुए जारी किया 'खलनायिका' पोस्टर

By अंजली चौहान | Updated: February 25, 2023 11:00 IST

बीते शुक्रवार को सदन में बीजेपी और 'आप' पार्षदों के बीच झड़प होने के बाद दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी पर गंभीर आरोप लगाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एमसीडी सदन में बीजेपी और आप पार्षदों के बीज जबरदस्त हंगामा दोनों पार्टियां के पार्षद सदन में आपस में भिड़े बीजेपी ने आतिशी पर आरोप लगाते हुए, उन्हें 'खलनायिका' कहा

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम सदन को पार्षदों ने जंग का अखाड़ा बना दिया है। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद किसी तरह दिल्ली को अपना मेयर तो मिल गया लेकिन बीजेपी और 'आप' के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बीते शुक्रवार को सदन में बीजेपी और 'आप' पार्षदों के बीच झड़प होने के बाद दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी पर गंभीर आरोप लगाया है। 

दिल्ली बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें दिल्ली एमसीडी सदन के हंगामे के जिम्मेदार नेताओं के चेहरे को दिखाया गया है। बीजेपी ने 'आप' की विधायक आतिशी पर पूरे प्रकरण को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

बीजेपी ने क्या पोस्टर किया शेयर 

गौरतलब है कि बीजेपी ने ट्विटर पर आतिशी की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'आप' की 'खलनायिका', जिसने एमसीडी हाउस में बवाल कराया। इस पोस्टर में आतिशी और बीजेपी पार्षदों की तस्वीरें हैं। पोस्टर में लिखा, '2023 की सबको चौंका देने वाली नौटंकी...'

इस बीच एमसीडी सदन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पार्टियों के पार्षद आपस में एक-दूसरे के साथ हथापाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस घमासान के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तरफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

बता दें कि एमसीडी सदन में शुक्रवार को देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के लिए भी पार्षदों को काबू करना काफी मेहनत भरा साबित हुआ। दरअसल, सदन में 6 सदस्यीय स्थायी समिति के चुनाव को लेकर बैठक हो रही थी। इसी दौरान आप और बीजेपी पार्षदों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। ये बवाल मेयर शैली ओबेरॉय के एक वोट अवैध घोषित करने के बाद हुआ।  

सदन में हंगामे के कारण अभी भी छह सदस्यीय स्थायी समिति का चुनाव संभव नहीं हो सका है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी और मेयर शैली ओबेरॉय ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उनके पार्षदों ने 'आप' पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की है। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावदिल्लीDelhi BJPआतिशी मार्लेनाAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो