लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: BJP नेताओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन, आप के बागी नेता कपिल मिश्रा भी हुए शामिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 17:58 IST

दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीएम केजरीवाल के पोस्टर्स जलाए गए।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून: राजधानी दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीएम केजरीवाल के पोस्टर्स जलाए गए। इसके साथ केजरीवाल विरोधी नारे 'साथ ही बिल से बाहर आओ, दिल्ली को पानी दो के नारे लगाए गए जैसे नारे लगाए गए। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून )शाम से अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर रही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की  है।

ये भी पढ़ें: पांचवे दिन भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात, ‘खतरनाक’ स्तर पर बरकरार प्रदूषण

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं ने दिल्ली सीएम आवास के सामने धरना शुरू कर दिया है।  वह मुख्यमंत्री के कार्यालय में तीन दिन से धरने पर बैठे हुए हैं।  बताया जा रहा है कि बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री को परामर्श देने का अनुरोध किया है।  बीजेपी ने अपने धरने में आप के बागी नेता कपिल मिश्रा को भी शामिल किया है।  बीजेपी नेताओं का कहना है कि वह यह धरना तब तक जारी रखेंगे जबतक की सीएम केजरीवाल अपना धरना खत्म करके  वापस से काम शुरू नहीं कर देते।   खबरों की मानें तो बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री के धरने पर बैठने को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के बचकानी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत के चलते दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा होने की बात कही है।  

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया में इस तरह फैलाई गई अफवाह, मॉब लिंचिंग से 10 लोगों की मौत

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को दोबारा चिट्ठी लिख आईएएस की हड़ताल खत्म करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की है और साथ ही कहा है कि उनका धरना अपने फायदे के लिए नहीं बल्कि दिल्ली की जनता की भलाई के लिए है। लेकिन पीएम मोदी ने अभी तक इसके उपर कोई जवाब नहीं दिया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए