लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया मानहानि का केस

By भाषा | Updated: June 4, 2019 14:08 IST

विजेंद्र गुप्ता ने अपनी छवि ‘‘धूमिल’’ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया। केजरीवाल और सिसोदिया ने गुप्ता पर आप प्रमुख की ‘‘हत्या की साजिश’’ रचने वालों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया को एक सप्ताह पहले कानूनी नोटिस भेजकर उनसे माफी मांगने के लिये कहा था।गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘चार मई को थप्पड़कांड से पहले अरविंद केजरीवाल ने संपर्क अधिकारी से अपने वाहन के आसपास मौजूद सुरक्षा घेरे को हटाने का निर्देश दिया था।

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने अपनी छवि ‘‘धूमिल’’ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया। केजरीवाल और सिसोदिया ने गुप्ता पर आप प्रमुख की ‘‘हत्या की साजिश’’ रचने वालों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

गुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया को एक सप्ताह पहले कानूनी नोटिस भेजकर उनसे माफी मांगने के लिये कहा था। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘मैंने उनके (केजरीवाल और सिसोदिया के) खिलाफ पटियाला हाउस अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है क्योंकि उन्होंने मेरे कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करायी है और आरोप लगाया कि वे अरविंद केजरीवाल की हत्या की कथित साजिश में उन्हें ‘‘गलत तरीके से फंसाने’’ की कोशिश कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक पंजाबी चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा था कि जिस तरह से इंदिरा गांधी की हत्या की गयी थी ठीक उसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उनके (केजरीवाल के) अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के जरिये उनकी हत्या करवाना चाहती है।

इस आरोप के जवाब में गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘चार मई को थप्पड़कांड से पहले अरविंद केजरीवाल ने संपर्क अधिकारी से अपने वाहन के आसपास मौजूद सुरक्षा घेरे को हटाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री का निर्देश रोजनामचे में दर्ज हैं। इससे आप कोई चुनावी फायदा नहीं हासिल कर सकी क्योंकि मैंने इसका खुलासा कर दिया, इसलिए हताश केजरीवाल यह कह रहे हैं कि उनका पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करता है।’’ उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने वालों में गुप्ता शामिल हैं। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल