लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में सोनीपत पहुंचकर खेला क्रिकेट, विवाद होने के बाद दी सफाई

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 17:17 IST

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोनीपत में क्रिकेट खेलने को लेकर सफाई दी है और कहा है कि मैंने हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन मानदंडों का पालन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी सोनीपत पहुंचे और बिना मास्क पहने क्रिकेट खेलते नजर आएं।इसके बाद मनोज तिवारी पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने का आरोप लगा, जिसके बाद उन्होंने सफाई दी है।मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की अनुमति दी है।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी सोनीपत पहुंचे और बिना मास्क पहने क्रिकेट खेलते नजर आएं। इसके बाद मनोज तिवारी पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने का आरोप लगा, जिसके बाद उन्होंने सफाई दी है।

मनोज तिवारी ने कहा, "मैंने हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन मानदंडों का पालन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की अनुमति दी है। उसी के आधार पर मैं वहां गया और खेला। सभी मानदंडों का पालन किया गया था"

मनोज तिवारी पर आरोप लग रहा है कि वह लॉकडाउन के बीच हरियाणा के सोनीपत गए और क्रिकेट मैच खेला। इस दौरान वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हुई और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मनोज तिवारी बिना मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं। यहीं नहीं क्रिकेट खेलने के बाद उन्होंने लोगों के सामने बिना मास्क लगाए गाने भी गाए।

बताया जा रहा है कि सोनीपत के यूनिक क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मनोज तिवारी ने 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए थे, जिसमें बाद वह कैच आउट हो गए। इसके अलावा उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी भी की और उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीहरियाणाक्रिकेटकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब