लाइव न्यूज़ :

Delhi: ओल्ड राजेंद्र नगर के IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, डूबने से 3 छात्रों की मौत

By आकाश चौरसिया | Updated: July 28, 2024 07:12 IST

Delhi Coaching Incident: ओल्ड राजेंद्र नगर की IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 2 छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौतहालांकि, राहत कार्य को लेकर आरोप लग रहा है कि इसे काफी देर से शुरू किया गयाजिसके चलते बच्चों की जान बचाई जा सकती थी, अब इसके पीछे की वजह पुलिस खंगाल रही है

Delhi Coaching Incident: देश की राजधानी में स्थित ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी अचानक भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि अग्निशमन विभाग द्वारा की गई है। डिपार्टमेंट द्वारा बताया गया कि उन्हें रात 7 बजे अचानक रॉव आईएस स्टडी सेंटर से कॉल आया कि उनके यहां जलभराव हो गया है, जिसमें कुछ बच्चे फंस गए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से एक छात्रा का शव बरामद किया गया। हालांकि, इस बीच पुलिस की ओर से बताया गया कि काफी मशक्क्त के बाद भी बच्चों को बचाया नहीं जा सका।  

हालांकि, अग्निशमन ने आगे बताया कि मृतक छात्रों में 2 लड़कियां और 1 छात्र शामिल हैं। वहीं, मिली सूचना के आधार पर दिल्ली की मंत्री आतिशी भी पहुंची। हालांकि, उनके आने से पहले ही  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने मोर्चा संभाल लिया था।

बच्चों की जान बच सकती थीवहां रह रहें लोगों के मुताबिक, बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति नहीं है, जबकि दिल्ली की ओल्ड राजेंद्र नगर की एमसीडी ने उन्हें अनुमति दे रखी है। उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल उन्हें हो गए हैं, लेकिन जलभराव की समस्या तो यहां खत्म नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने ये भी जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण पाने का काम करीब 4 घंटे बाद शुरू हुआ, जो कि अगर पहले होता तो बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

डीसीपी ने कहा..दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई। रेस्क्यू टीम ने एक और लड़की का शव बरामद किया है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर कहा कि शाम 7 बजे सूचना मिली कि राजेंद्र नगर में एक UPSC कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया है और कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पूरा बेसमेंट कैसे भर गया। ऐसा लग रहा है कि बेसमेंट में बहुत तेजी से पानी भर गया और कुछ लोग बेसमेंट के अंदर फंस गए।

टॅग्स :New Delhidelhiआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालArvind KejriwalIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?