लाइव न्यूज़ :

Delhi: औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को मारा था, उसके नाम पर सड़क का नाम रखना शर्मनाक, BJP युवा मोर्चा ने 'औरंगजेब लेन' पर लगाया 'बाबा विश्वनाथ मार्ग' का पोस्टर

By आजाद खान | Updated: May 20, 2022 07:54 IST

दिल्ली के औरंगजेब लेन पर 'बाबा विश्वनाथ मार्ग' के बैनर चिपकाने पर दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने कहा, ‘‘औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को मार डाला और उनके धार्मिक स्थलों को नष्ट कर दिया। सड़क का नाम उनके नाम पर रखना शर्मनाक है।’’

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगजेब लेन पर ‘बाबा विश्वनाथ मार्ग’ का बैनर चिपकाए गए हैं।यह बैनर भाजपा की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने चिपकाए हैं। इससे पहले दिल्ली भाजपा ने दिल्ली के करीब 40 गांवों का नाम बदलने के लिए सीएम को प्रस्ताव भी भेजा है।

नई दिल्ली: दिल्ली के औरंगजेब लेन पर ‘बाबा विश्वनाथ मार्ग’ का बैनर चिपकाए जाने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह बैनर भाजपा की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने चिपकाया है। कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरूवार को लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन की संकेतक पट्टिका पर 'बाबा विश्वनाथ मार्ग' का बैनर चिपकाते हुए कहा कि मुगल बादशाह ने लाखों हिंदुओं की हत्या की है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने दिल्ली के मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुर कर दिया गया था। यही नहीं भाजपा ऐसे कुल 40 गावों का नाम बदलना चाहती है जो मुगल शासकों के नाम पर है और इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पास प्रस्ताव भी भेजा है। 

क्या कहा भाजयुमो के अध्यक्ष ने

बैनर चिपकाए जाने वाले मामले पर दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर विश्वनाथ मार्ग कर दिया है। इस पर रुखड़ ने कहा, ‘‘औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को मार डाला और उनके धार्मिक स्थलों को नष्ट कर दिया। सड़क का नाम उनके नाम पर रखना शर्मनाक है।’’ 

सीएम अरविंद केजरीवाल से भाजयुमो ने की अपील

इस पर आगे बोलते हुए वासु रुखड़ ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मांग करता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार उन सभी सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के नाम बदल दे, जिनमें मुगल शासकों के नाम हैं क्योंकि ये हिंदू भावनाओं को आहत करते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गश्त के दौरान उन्होंने साइनबोर्ड पर कथित बैनर देखा और उसे हटा दिया। 

भाजपा चाहती है 40 गांवों का नाम बदलना

इससे पहले भापजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह कहा था कि भाजपा दिल्ली चाहती है कि दिल्ली के करीब 40 गांवों के नाम बदले जाए क्योंकि यह नाम ‘गुलामी का प्रतीक’ हैं। अभी तक नाम नहीं बदलने पर गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने दिल्ली के सीएम को किसी एक समुदाय को खुश करने का भी आरोप लगाया है। 

भाषा इन्पुट के साथ

टॅग्स :भारतNew Delhiअरविंद केजरीवालMughalsArvind KejriwalAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?