लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः तारीखों के ऐलान से पहले अमित शाह ने कहा- केजरीवाल ने राजधानी की जनता की आंख में झोंकी धूल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2020 13:48 IST

'साइकलिंग एवं वाकिंग ट्रैक' को बनाने में कुल लागत 500 करोड़ रुपये की आएगी। इसके चार साल में पूरा होने की उम्मीद है। पूरा नेटवर्क 200 किमी से अधिक का होगा। प्रथम चरण में 36 किमी होगा।

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (06 जनवरी) को दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद में सोमवार को 'दिल्ली साइकल वाक' परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब दिल्ली के ये नए रास्ते पर 50 लाख से ज्यादा यात्री साइकल पर जाएंगे तो साइकल चलाना ही फैशन होने वाला है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। केजरीवाल ने सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दे रहे हैं। लोग आपको देख चुके है। आम आदमी पार्टी को एमसीडी  और लोकसभा चुनावों में सफाया किया जा चुका है।

शाह ने कहा, 'केजरीवाल जी आपके मन में भय है कि अगर आयुष्मान योजना दिल्ली में चालू हो गई तो दिल्ली की जनता और मोदी जी के बीच में जुड़ाव आ जाएगा। केजरीवाल जी मैं बता दूं कि आप गलत सोच रहे हो, जुड़ाव हो चुका है और दिल्ली की जनता मोदी जी के साथ है।'

उन्होंने कहा, 'केजरीवाल जी आपने दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा था जिनकों आज भी दिल्ली की जनता ढूंढ रही है कि कहां लगे हैं? दिल्ली में पांच साल की जगह पांच महीने की सरकार चली। पांच साल में केजरीवाल सरकार ने कुछ नहीं किया बस पांच महीने में विज्ञापन देकर दिल्ली की जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया।'

आपको बता दें कि 'साइकलिंग एवं वाकिंग ट्रैक' को बनाने में कुल लागत 500 करोड़ रुपये की आएगी। इसके चार साल में पूरा होने की उम्मीद है। पूरा नेटवर्क 200 किमी से अधिक का होगा। प्रथम चरण में 36 किमी होगा। इसके लिए तीन लाइनों का चयन किया गया है: नीलगाय लाइन (बदरपुर से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन), पीकॉक लाइन (मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से वसंत कुंज मॉल) और बुलबुल लाइन (चिराग दिल्ली से नेहरू प्लेस एवं इस्कॉन मंदिर)। 

इन इलाके में पड़ने वाले जंगलों में कई उपेक्षित झीलें भी हैं, जिनमें से कुछ विलुप्त हो गई हैं। इसलिए यह परियोजना उन झीलों का पुनर्जीवन भी करेगा। ट्रैक पर हर 100 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार