लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: सांसदों को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतार सकती है भाजपा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 04:55 IST

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा और पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी की ओर से भी सकारात्मक संकेत दिए गए हैं. हालांकि क्रि केट की पिच से राजनीति में एंट्री करने वाले पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद सूफी गायक हंसराज हंस का जवाब अभी मिलना बाकी है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा एक नया दांव चलने की तैयारी कर रही है. सभी सातों सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है.

दिल्ली की सत्ता में 22 वर्षों का वनवास दूर करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा एक नया दांव चलने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि यहां के सभी सातों सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है. इसके लिए पार्टी ने इन सांसदों का मन टटोलना भी शुरू कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार सभी सात सांसदों में से कुछ खुशी-खुशी इसके लिए तैयार हैं. लेकिन कम से कम तीन सांसद इसके लिए तैयार नहीं हैं. केंद्रीय मंत्री रहे और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, स्वास्थ्य मंत्री व चांदनी चौक से सांसद डॉ. हर्षवर्धन, उत्तरपूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी इसके लिए तैयार हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा और पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी की ओर से भी सकारात्मक संकेत दिए गए हैं. हालांकि क्रि केट की पिच से राजनीति में एंट्री करने वाले पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद सूफी गायक हंसराज हंस का जवाब अभी मिलना बाकी है. इससे पहले बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने यह कहते हुए संकेत किया था कि जरूरत पड़ी तो सांसदों को भी चुनाव लड़ाएंगे.

दरअसल पहले महाराष्ट्र और फिर झारखंड में अपनी सत्ता गंवा चुकी भाजपा किसी भी कीमत पर दिल्ली का किला फतह करना चाहती है. पार्टी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराते हुए देखना चाहता है.

लिहाजा सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को कड़ी टक्कर देने के लिए हैवीवेट नेताओं को उतारने की योजना बड़ी कामयाबी दिला सकती है. सांसदों के चुनाव लड़ने का फायदा न केवल उनकी अपनी विधानसभा सीट पर मिलेगा बल्कि अपने संसदीय क्षेत्र की अन्य विधानसभाओं में मुकाबला कर रहे पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों को भी मिलेगा.

भाजपा अंतिम समय पर खोलेगी पत्ते:

लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने अंतिम समय तक अपने पत्ते नहीं खोले थे. अंतिम समय में दलित नेता उदित राज का टिकट काटा गया तब तक उनके चुनाव में उतरने के सभी मौके खत्म हो चुके थे. माना जा रहा है कि भाजपा इस बार भी कई सीटों पर ऐसा ही फॉर्मूला अपना सकती है. दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रि या 14 जनवरी से शुरू हो चुकी है. नामांकन कराने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज