लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में महाकुम्भ की तरह छठ का आयोजन?, घाट का नाम दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा, कांग्रेस का वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 16:16 IST

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस के इन वादों को दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना के उस घाट का नाम स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा जाएगा।छठ महापर्व के लिए यमुना के किनारे स्थान निर्धारित कर, उसे जिला घोषित किया जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के समय दिल्ली का जो विकास हुआ, उसे दिल्लीवासी याद करते हैं।

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस ने शुक्रवार को वादा किया कि दिल्ली की सत्ता में आने पर वह राष्ट्रीय राजधानी में महाकुम्भ की तरह छठ का आयोजन करेगी तथा यमुना के किनारे इस महापर्व के आयोजन के लिए एक स्थान निर्धारित कर उसे जिला घोषित किया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यहां पार्टी के दिल्ली कार्यालय में इन चुनावी वादों की घोषणा की। कांग्रेस के इन वादों को दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का बड़ा पर्व है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाकुम्भ की तर्ज पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। छठ महापर्व के लिए यमुना के किनारे स्थान निर्धारित कर, उसे जिला घोषित किया जाएगा। इस स्थान पर यमुना के घाट का नाम दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा जाएगा।’’ कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर पूर्वांचली मतदाताओं की अनदेखी करने तथा उन्हें सिर्फ वोटबैंक के नजरिये से देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के समय दिल्ली का जो विकास हुआ, उसे दिल्लीवासी याद करते हैं।

दिल्ली को बनाने में पूर्वांचली भाई-बहनों का योगदान रहा है, लेकिन भाजपा एवं आप पूर्वांचली भाई-बहनों को वोट बैंक के नजरिये से देखती रही हैं।’’ सिंह ने दावा किया, ‘‘कोविड महामारी के समय पूर्वांचल के लोगों को प्रताड़ित करने की कोशिश की गई, यह कोई भूला नहीं है। छठ महापर्व मनाने से जिस तरह रोका गया था..., आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भाजपा-आप के लोगों ने उपद्रव मचाया था।

ये सभी बातें सभी बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को याद हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचली लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से की थी और इससे पता चलता है कि उनकी पूर्वांचलियों के प्रति क्या सोच है।

टॅग्स :छठ पूजादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र