लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Election Exit Polls: बेकार नहीं गई बीजेपी की मेहनत, इतना बढ़ गया वोट शेयर!

By स्वाति सिंह | Updated: February 9, 2020 12:25 IST

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 59-68 और भाजपा को 2-11 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और भाजपा को 5-19 सीट मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 तथा भाजपा को 23 सीट मिल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली आप को आसान जीत मिलती दिख रही है।

दिल्ली में शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। एग्जिट पोल की मानें तो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली आप को आसान जीत मिलती दिख रही है। मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।  

पार्टीइंडिया टु़डे-एक्सिससी वोटर-एबीपीटीवी-9 भारतवर्ष-Ciceroटाइम्स नाउ+IPSOS

रिपब्लिक टीवी-जन की बात

आप59-6849-63544448-61
बीजेपी+2-1105-19152609-21
कांग्रेस00-4010000-01

दिल्ली विधानसभा 2020 चुनाव में बढ़ा है बीजेपी का वोट शेयर

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 59-68 और भाजपा को 2-11 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और भाजपा को 5-19 सीट मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 तथा भाजपा को 23 सीट मिल सकती हैं।

रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीट मिलने के आसार हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के अनुसार आप को 52-64 और भाजपा को 6-16 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेता-न्यूज एक्स के अनुसार आप के खाते में 53-57 और भाजपा के खाते में 11-17 सीट आ सकती हैं।

एबीपी के सर्वेक्षण में कहा गया कि आप का वोट प्रतिशत 50.4 और भाजपा का वोट प्रतिशत 36 हो सकता है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 56 और 35 प्रतिशत का हो सकता है। वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी और भाजपा के खाते में केवल तीन सीट आई थीं। तब दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत क्रमश: 54.3 और 32.3 प्रतिशत था।

मनोज तिवारी का दावा

वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल को नकारते हुए दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतेगी। तिवारी ने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल ‘‘फेल’’ होंगे। भाजपा 48 सीट जीतेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी...कृपया ईवीएम पर आरोप मढ़ने का बहाना न ढूंढ़ें। वहीं, आप नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी पार्टी बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रही है। 

BJP ने झोंक दी थी पूरी ताकत

दरअसल, कुछ दिन पहले तक माना जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ केजरीवाल की पार्टी आप के सामने कोई चुनौती नहीं है। शाह दिल्ली जीत के लिए मौके का इंतजार कर रहे थे। खासकर शाहीन बाग के मुद्दे पर जैसे ही उन्हें दिल्ली की जनता में नाराजगी का एहसास हुआ, उन्होंने अपनी रणनीति बदल डाली। प्रधानमंत्री के चेहरे और उनके विकास पर चुनाव लड़ रही भाजपा को राष्ट्रवाद बनाम शाहीन बाग के रूप में नया मुद्दा मिल गया। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने दिल्ली में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिजली, पानी मुफ्त देने की योजना को वोटर पसंद करते दिख रहे हैं। यही नहीं, भाजपा के पारंपरिक वोटर माने जाने वाले व्यापारी वर्ग को भी रिझाने में वह सफल होते दिख रहे हैं। यही कारण है तमाम एक्जिट पोल से परेशान शाह ने आननफानन में दिल्ली के भाजपा के सभी सांसद सांसदों को बुला डाला। यह पता लगाने के लिए 'पूरी गणना ज्यों की त्यों, कमल का खेल बिगड़ा क्यों।'

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020एग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालटाइम्स नाउ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज