लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: मनीष सिसोदिया का दावा, 'हमने 5 साल लोगों के लिए काम किया, जीत का पूरा भरोसा'

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2020 08:04 IST

Delhi Assembly Election: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। मनीष सिसोदिया तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में 8 फरवरी को हुए थे मतदान, आज नतीजेमनीष सिसोदिया ने नतीजों से पहले की पूजा, 'आप' के जीत का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनने की उम्मीद जताई है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप की सरकार ने पांच साल तक लोगों के लिए काम किया है और इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर वे सत्ता में वापसी करेंगे। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने मंगलवार सुबह अपने घर में पूजा-पाठ भी किया।

मनीष सिसोदिया को जीत का भरोसा

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मनीष सिसोदिया ने कहा, 'हम आज जीत को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि हमने पिछले पांच साल लोगों के लिए काम किया है।' 

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। मनीष सिसोदिया तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, इस सीट से भारतीय जनता पार्टी से रवि नेगी और कांग्रेस से लक्ष्मण रावत चुनाव लड़ रहे हैं। 

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव हुए थे जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। मतदान के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात कही गई है। हालांकि, एग्जिट पोल के बाद मनोज तिवारी सहित कई और बीजेपी सांसदों और नेताओं के 40 से ज्यादा सीट जीतने के दावों ने नतीजों को दिलचस्प बना दिया है।

मनोज तिवारी ने मंगलवार सुबह भी एक बार फिर दावा किया कि नतीजों के बाद बीजेपी दिल्ली सरकार में आ रही है। मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं नर्वस नहीं हूं। आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा होगा। बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी आज दिल्ली सरकार में आ रही है।'

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल