लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: दिल्ली चुनाव में एक दर्जन विधायकों का टिकट काटने की तैयारी में आप, इन बड़े चेहरों पर खेलेगी दांव

By निखिल वर्मा | Updated: January 14, 2020 16:37 IST

Delhi Assembly Election 2020: आम आदमी पार्टी के आतंरिक सर्वे में 53 सीटें जीतने की संभावना की व्यक्त की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे, वोटिंग 8 फरवरी को होगी.विधानसभा चुनाव 2015 में आप ने 67, बीजेपी ने तीन सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.

निर्वाचन आयोग (EC) ने आगामी आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दिल्ली चुनाव के लिए सबसे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जल्द ही आम आदमी पार्टी अपनी सूची जारी करने वाली है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2015 रिकॉर्ड 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

दो दर्जन विधायकों का टिकट काट सकती है आप

पिछले चुनाव में दिल्ली में आप की आंधी चली थी। हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली। आप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी इस बार पिछली जीत का प्रदर्शन दोहराने के लिए 12 से 15 विधायकों का काट सकती है। पिछले 5 सालों में कुछ विधायक जहां बागी हो गए वहीं पार्टी के आतंरिक सर्वे में कुछ विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब निकला। कभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभिन्न सहयोगी रहे कपिल मिश्रा की करावल नगर सीट पर पार्टी दुर्गेश पाठक को टिकट देने जा रही है। दुर्गेश पाठक पिछले चुनाव में कई सीटों पर आप के प्रभारी थे।

इन बड़े चेहरों पर दांव

इस बार पार्टी अपने संस्थापक सदस्य जो लोकसभा चुनाव हार गए हैं उन पर दांव लगा रही है। तिमारपुर से पार्टी दिलीप पांडे, राजेंद्र नगर से राघव चड्ढा और कालका जी आतिशी मारलेना विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके अलावा चांदनी चौक से अलका लांबा की जगह प्रह्लाद साहनी को टिकट मिलने की खबर है।

बाहर से आए लोगों को भी टिकट

सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा भी आप में शामिल हो गये। बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा की जगह राम सिंह नेताजी और द्वारका से आदर्श शास्त्री की जगह विनय मिश्रा को चुनाव लड़ाने की तैयारी है। 

इन जगहों पर नए नाम

रोहिणी से राजेश नामा उर्फ बंशीवाला, शालीमार बाग से जलज चौधरी, पटेल नगर से हजारी लाल चौहान, विश्वास नगर से नीरज पाठक को टिकट देने की तैयारी है। आम आदमी पार्टी से कुछ दिनों पहले ही एक सर्वे किया था जिसके आधार टिकट बांटा रहा है। कुछ जगहों पर पार्टी युवा नेताओं पर दांव खेल सकती है। आदर्श नगर से युवा नेता विनीत दुबे की चर्चा है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने जा रही है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतPunjab: आज राष्ट्रपति से राघव चड्ढा और भगवंत मान की मुलाकात, क्या दलबदल मामले में आएगा नया मोड़?

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह