लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: "लोग अब मास्क पहने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले", हेल्थ एक्सपर्ट का सुझाव

By आकाश चौरसिया | Updated: November 6, 2023 18:26 IST

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच डॉक्टर का सुझाव है कि लोग जरूरत पड़े तो ही अपने-अपने घरों से बाहर निकले अन्यथा परहेज करें। क्योंकि रोजाना इमरजेंसी विभाग में खांसी, जुकाम और आंख में जलन की शिकायत लेकर 20 से 30 मरीज आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा हैइसी के मद्देनजर डॉक्टर अपना-अपना सुझाव दे रहे हैंवहीं, उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो ही घर से बाहर निकलें

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। इसी के मद्देनजर अब, हेल्थ एक्सपर्ट ने सुझाव दिया है कि लोग अब मास्क पहने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले।  

यही नहीं जरुरत पड़ने पर लोग डॉक्टर से भी सलाह ले रहा है, क्योंकि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत ही खराब श्रेणी में चला गया है। वहीं, अभी के एक्यूआई की बात करें तो वह 411 पर सीपीसीबी ने मापा है। 

दिल्ली-एनसीआर अभी के एक्यूआई में काफी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे परिस्थितियां हर रोज काफी खराब होती जा रही है। इसलिए एलएनजीपी अस्पताल के मेडिकल डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा है कि मास्क का इस्तेमाल करें और जब कभी जरूरत हो तो ही घर से बाहर निकले। 

उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल में 25 से 30 मरीज इमरजेंसी विभाग में आ ही रही है, उन्हें अधिकतर सांस लेने में दिक्कत, खांसी, जुकाम, आंखों में जलन की शिकायत है। 

वहीं, एम्स के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट रणदीप गुलेरिया ने कहा, दूसरे डॉक्टरों के सुझावों पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि घर से जब भी निकले तो मास्क पहनकर ही जाएं। 

उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा जोखिम महिलाओं और बच्चों के लिए हैं। हृदय की समस्या, रोग से लड़ने की कम क्षमता, इसके अलावा कुछ लोगों को इस बीच ज्यादा सावधानी रखने की जरुरत है। डॉक्टर गुलेरिया के मुताबिक, दिन के दौरान घर से बाहर निकलना चाहिए क्योंकि धूप में, जमीनी स्तर पर प्रदूषण तुलनात्मक रूप से कम होता है।

एयर प्यूरीफायर अस्थायी हल- डॉक्टर गुलेरियाइसके साथ ही गुलेरिया ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्तियों को मॉर्निंग वॉक पर जाने से भी मना किया है। इसके अलावा शाम में भी वे निकलने से बचें। उन्होंने कहा एयर प्यूरीफायर अस्थायी हल है, जबकि प्रदूषण का कोई स्थायी हल नहीं निकल पाया है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली-एनसीआरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी