लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी ने दिल्ली को बनाया दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप 10 में कोलकाता, मुंबई शामिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 13, 2023 12:12 IST

विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में देश की राजधानी दिल्ली पहले दर्ज पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में देश की राजधानी दिल्ली पहले दर्ज पर पहुंच गई हैदिवाली में छोड़े गये पटाखों से दिल्ली आसमान नीला की बजाय काला नजर आ रहा हैदिल्ली के अलावा कोलकाता और मुंबई भी विश्व के प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं

नई दिल्ली: विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में देश की राजधानी दिल्ली पहले दर्ज पर पहुंच गई है। जी हां, दिवाली में छोड़े गये पटाखों से दिल्ली आसमान नीला की बजाय काला नजर आ रहा है। यही कारण है कि दिवाली के एक दिन बाद सोमवार को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली पहले स्थान पर पहुंच गया है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार स्विस समूह IQAir ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे तक देश की राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 433 'खतरनाक' श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लाहौर में AQI 384 दर्ज होने के साथ प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

स्विस समूह IQAir PM 2.5 के रूप में फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले कणों की सांद्रता के आधार पर 100 प्रमुख शहरों की वायु गुणवत्ता के स्तर को मापता है। इस IQAir रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में PM 2.5 सांद्रता वर्तमान में WHO की वार्षिक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मूल्य से 79 गुना अधिक है।

दिल्ली के अलावा देश को दो प्रमुख महानगर और दो राज्यों की राजधानी कोलकाता और मुंबई विश्व के प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं। कोलकाता का AQI 196 है और वो विश्व के प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे स्थान पर है और 156 AQI के साथ मुंबई इस लिस्ट में नौवें स्थान पर है।

स्विस समूह IQAir की लाइव रैंकिंग के अनुसार 100वें स्थान पर रहने के बाद मेक्सिको सिटी को दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

मालूम हो कि प्रदूषण को मापने के लिए तयशुदा AQI रैंकिंग को 6 समूहों में विभाजित किया गया है। जिसमें 0-50 'अच्छा' और 301 से ज्यादा को 'खतरनाक' माना जाता है। वहीं 51-100 AQI को मध्यम माना जाता है जबकि 101-150 और 151-200 पर क्रमशः 'संवेदनशील लोगों के खतरनाक' और 'खतरनाक' माना जाता है। वहीं 201 और 300 के बीच AQI 'बहुत खतरनाक' माना जाता है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीमुंबईकोलकाताLahore
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील