लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: एम्स में ऑपरेशन के बाद चार साल के बच्चे को दिए गए खाने में मिला कॉकरोच, ट्विटर पर तस्वीर सामने आने के बाद जांच शुरू

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2022 11:16 IST

दिल्ली के एम्स में मरीजों को परोसे जाने वाले खाने को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि चार साल के बच्चे के खाने में कॉकरोच मिला। अब अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एम्स में मरीज के खाने में कॉकरोच मिलने का दावा, चार साल बच्चे को दिया गया था खाना।बच्चे की मां ने बताया कि पेट के ऑपरेशन के बाद पहली बार उसे खाना दिया गया था।ट्विटर पर एक यूजर द्वारा तस्वीर शेयर किए जाने के बाद मचा हंगामा, अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू की।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीज को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिलने की बात सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना तब सामने आई जब एक ट्विटर यूजर ने तस्वीरों के साथ इसका विवरण साझा किया। ट्वीट में दावा किया गया है कि चार साल के बच्चे को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिला। 

साहिल जैदी ने नाम के यूजर ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में दयनीय और भयावह स्थिति- पेट की प्रमुख सर्जरी के बाद पहले भोजन के रूप में चार साल के बच्चे को ‘कॉकरोच दाल’ परोसना अचंभित करने वाला है।’ 

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस ट्वीट के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चार साल के मरीज की मां ने कहा कि बच्चे की सर्जरी के बाद यह उसका पहला खाना था जिसमें कॉकरोच मिला।

उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे की यह तीसरी सर्जरी थी। मैंने जब कॉकरोच को देखा तो आवाज उठाई और इस बारे में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ को बताया। इसके बाद खाना पड़ोसने वाले विभाग ने कई बार इसके लिए माफी मांगी।'

मां ने साथ ही कहा कि वह अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत सम्मान रखती हैं जिन्होंने उनके बेटे को ठीक होने में मदद की है पर भोजन की गुणवत्ता में भारी बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'खाना देखने के बाद मैंने क्लाउड किचन से ऑर्डर किया जो एम्स के खाने से कहीं बेहतर था। जबकि मैं बाहर से खाना खरीदने की क्षमता रखती हूं लेकिन उन लोगों का क्या जो ऐसा नहीं कर सकते?'

टॅग्स :एम्सदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज