लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नशे में एक कार चालक ने अन्य वाहन पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:49 IST

Open in App

दिल्ली छावनी क्षेत्र में 27 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर नशे की हालत में एक अन्य वाहन पर सवार लोगों पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी नितिन कालकाजी का निवासी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल संदीप भाटी का नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। घटना बुधवार सुबह की है। पीड़ित के एक दोस्त ने सुबह करीब पांच बजे पीसीआर को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक नीली कार ने उनका पीछा करना शुरू किया और आरटीआर मार्ग पर ‘वेस्टर्न एअर कमांड गेट’ के पास पहुंचते ही कार के चालक ने कथित तौर गोली चला दी। उन्होंने कहा, ‘‘ एक गोली कार के पीछे के शीशे से टकरा कर संदीप के सिर में लग गई। उसके दोस्तों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया। इसके बाद वह संदीप को नोएडा के ‘यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ ले गए, वह अब भी आईसीयू में भर्ती है।’’ उन्होंने बातया कि पुलिस ने दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और आरोपी के वाहन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने घटना के समय शराब पी रखी थी और उसे कुछ सही से याद नहीं था।’’ पुलिस को घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई