लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ट्रैक पर कूदा एक शख्स, ब्लू लाइन पर सेवा प्रभावित

By भाषा | Updated: May 15, 2019 17:19 IST

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ एक व्यक्ति कथित तौर पर कौशांबी स्टेशन पर पटरियों पर कूद गया जिससे लाइन -3/4 (ब्लू लाइन) पर सुबह 9 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर तीन मिनट के बीच मेट्रो सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही।

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रो ट्रेन द्वारका की तरफ जा रही थी। यात्री को बचा लिया गया और उसके बाद सेवा बहाल कर ली गई। कौशांबी मेट्रो स्टेशन गाजियाबाद में आता है जो ब्लू लाइन के यमुना बैंक-वैशाली शाखा खंड में पड़ता है।

कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति के कथित तौर पर पटरियों पर कूद जाने से बुधवार को दिल्लीमेट्रो के ब्लू लाइन में मेट्रो सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। '

कौशांबी मेट्रो स्टेशन गाजियाबाद में आता है जो ब्लू लाइन के यमुना बैंक-वैशाली शाखा खंड में पड़ता है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ एक व्यक्ति कथित तौर पर कौशांबी स्टेशन पर पटरियों पर कूद गया जिससे लाइन -3/4 (ब्लू लाइन) पर सुबह 9 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर तीन मिनट के बीच मेट्रो सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही।

मेट्रो ट्रेन द्वारका की तरफ जा रही थी। यात्री को बचा लिया गया और उसके बाद सेवा बहाल कर ली गई। 

दिल्ली मेट्रो के कई हिस्सों में तकनीकी समस्या के कारण सेवा में विलंब हुआ। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह सेवाओं में थोड़ा विलंब था लेकिन अब वे समान्य हो गई हैं।

रेड लाइन पर पहले तीस हज़ारी और शास्त्री पार्क के बीच ट्रेनों की आवाजाही थोड़ी धीमी थी और इसके बाद पीतमपुरा-केशवपुरम सेक्शन पर भी सेवा में विलंब हुई। अधिकारियों ने बताया कि ब्लू लाइन पर द्वारका और कीर्ति नगर के बीच भी तकनीकी समस्या के कारण सेवा विलंब हुई।

उन्होंने बताया कि ग्रीन लाइन पर घेवर से इंद्रलोक और कीर्ति नगर स्टेशनों पर भी सेवाओं में विलंब हुआ। अशोक पार्क मेन से कीर्ति नगर में भी सेवा में विलंब हुआ लेकिन बाद में वह बहाल कर दी गई। रेड लाइन पर शहीदस्थल और रिठाला सेक्शन के बीच भी थोड़े विलंब के बाद सेवा सामान्य हो गई। 

टॅग्स :मेट्रोइंडियादिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की