लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी, अभी दिल्ली नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 12, 2019 13:39 IST

भाजपा के हलकों में चर्चा है कि मंत्रालय के विस्तार में देरी हो सकती है क्योंकि हिंदुओं के बीच अशुभ मास माने जाने वाला धनुर्मास 16 या 17 दिसंबर को शुरू हो रहा है तथा यह जनवरी के तीसरे सप्ताह में मकर संक्रांति को खत्म होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए जल्द ही दिल्ली जाएंगे। मंत्री पद के लिए पुराने और नये विधायकों की लॉबिंग तेज हो गई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में देरी का संकेत देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह भाजपा आलाकमान से इस पर चर्चा करने के लिए करीब एक सप्ताह तक दिल्ली नहीं जा पाएंगे। पांच दिसंबर को हुए उपचुनावों में अपनी सरकार द्वारा बहुमत हासिल करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा था कि वह मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए जल्द ही दिल्ली जाएंगे।

येदियुरप्पा ने नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के बारे में एक सवाल के जवाब पत्रकारों से कहा, ‘‘तीन-चार दिनों तक मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, जब भी राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) मुझे आने के लिए कहेंगे, मैं तब जाऊंगा। संभवत: मैं एक सप्ताह तक नहीं जा पाऊंगा।’’

भाजपा के हलकों में चर्चा है कि मंत्रालय के विस्तार में देरी हो सकती है क्योंकि हिंदुओं के बीच अशुभ मास माने जाने वाला धनुर्मास 16 या 17 दिसंबर को शुरू हो रहा है तथा यह जनवरी के तीसरे सप्ताह में मकर संक्रांति को खत्म होगा।

इस बीच, मंत्री पद के लिए पुराने और नये विधायकों की लॉबिंग तेज हो गई है। येदियुरप्पा ने स्पष्ट कर दिया है कि उन 11 आयोग्य करार दिए गए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जिन्होंने पार्टी के टिकट पर सफलतापूर्वक उपचुनाव लड़ा।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनावबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए