लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह हुए कोविड पॉजिटिव, दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुए रक्षा मंत्री, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 13:28 IST

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि वह गुरुवार को दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे...

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राजनाथ सिंह फिलहाल घर में पृथकवास में हैं।चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

नयी दिल्लीः  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहकोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंह फिलहाल घर में पृथकवास में हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि वह गुरुवार को दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह दूसरी बार कोविड 19 पॉजिटिव हुए हैं। इससे पहले साल 2022 में जनवरी के महीने में कोरोना से संक्रमित हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर कोविड पॉजिटिव होने और हल्के लक्षणों की जानकारी दी थी। 

इससे पहले राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राजभवन ने मिश्र के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी शुक्रवार को दी थी।

राजभवन ने ट्वीट किया था- ‘‘राज्यपाल कलराज मिश्र जी कोविड जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं। गत कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कृपया अपनी जांच कराएं।’’ वहीं इससे पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे भी संक्रमित पाई गई थीं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज