लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण को उठाना पड़ा जेएनयू जाने का खामियाजा, उनका 'स्किल इंडिया' का प्रमोशनल वीडियो ड्रॉप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 15:29 IST

बताया जा रहा है कि इस वीडियो में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़ितों और स्किल इंडिया पर बात की थी। ये वीडियो बुधवार को रिलीज किया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय का कहना है कि इस वीडियो का मूल्यांकन किया जा रहा है।45 सेकेंड के इस वीडियो में दीपिका पादुकोण देश के सभी नागरिकों को समान अवसर की बात कर रही हैं।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई हिंसा के विरोध में अचानक जेएनयू पहुंची दीपिका को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। 'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार के स्किल इंडिया ने उनके एक प्रमोशनल वीडियो पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़ितों और स्किल इंडिया पर बात की थी। ये वीडियो बुधवार को रिलीज किया जाना था।

द प्रिंट ने बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी के लिखा, 'स्किल इंडिया को प्रमोट करने करने के लिए दीपिका पादुकोण का यह वीडियो बुधवार को रिलीज किया जाना था। श्रम शक्ति भवन में यह वितरित भी कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार की घटना के बाद इसे ड्रॉप कर दिया गया।' हालांकि मंत्रालय का कहना है कि इस वीडियो का मूल्यांकन किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक 45 सेकेंड के इस वीडियो में दीपिका पादुकोण देश के सभी नागरिकों को समान अवसर की बात कर रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' रिलीज हुई है। इस फिल्म में एसिड अटैक का सामना करने वाली लड़की की आपबीती दर्शायी गई है।

मंत्रालय इस वीडियो के मूल्यांकन की बात ऐसे समय में कर रहा है जब दीपिका पादुकोण जेएनयू में हुई हिंसा मामले पर कैंपस में छात्रों से मिलने जा पहुंची। उन्होंने जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आयशी घोष से मुलाकात कर कहा कि उन्हें आयशी पर गर्व है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण