लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस के मामले के समाधान को लेकर जल्द फैसला होगा: माकन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:10 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी की राजस्थान इकाई में गुटबाजी की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि मामले का समाधान निकालने के लिए काम चल रहा है तथा जल्द फैसला हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी गुटों, वर्गों, जातियों और क्षेत्रों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला होगा। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संगठन, बोर्डों-निगमों और कैबिनेट, तीनों जगहों को लेकर हम काम कर रहे है। हमारी कोशिश है कि हम सबको साथ लेकर चलें। हम सभी गुटों के संपर्क में हैं। जातीय, क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखना है..काम चल रहा है। जल्द ही फैसला हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि आजकल कोई बयानबाजी नहीं हो रही है तो इसका श्रेय आलाकामन को जाना चाहिए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पायलट गुट सरकार और संगठन में अपना उचित प्रतिनिधित्व चाहता है। कांग्रेस आलाकमान दोनों गुटों के बीच संतुलन बनाकर समाधान निकालने की कोशिश में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो