लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मऊ में गैस सिलेंडर फटने से 12 लोगों की मौत, 15 घायल, विस्फोट से बगल के मकान हुए क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: October 14, 2019 11:31 IST

मऊ के जिला अधिकारी ग्यान प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार, खाना पकाते समय हुए इस विस्फोट में करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े सात बजे हादसे की जानकारी मिली।

मऊ जिले के वालिदपुर में दो मंजिला एक मकान में सोमवार की सुबह हुए सिलिंडर विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वालिदपुर मुहल्ले में सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब वहां रहने वाले छोटू विश्वकर्मा के घर पर खाना पकाते समय गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया।

छोटू विश्वकर्मा के पड़ोसियों कन्हैया विश्वकर्मा और कटवारी धोबी के मकान अगल बगल थे। विस्फोट में तीनों के मकान धराशायी हो गये। बचाव अभियान के दौरान घायलों को निकाल गया। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आज यहां बताया कि अभी तक जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ जिले में सिलिंडर फटने से लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा पीड़ितों को हरसंभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मऊ के जिला अधिकारी ग्यान प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार, खाना पकाते समय हुए इस विस्फोट में करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े सात बजे हादसे की जानकारी मिली। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । अभी सात लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 

टॅग्स :मऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब