लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 98 हुई: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

By सुमित राय | Updated: May 29, 2020 19:23 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में चक्रवात 'अम्फान' के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में अम्फान के कारण मरने वालों की संख्या 86 से बढ़कर 98 हो गई है। सीएम ने कहा कि हम उन लोगों की आर्थिक मदद कर रहे हैं, जिन्होंने जान गंवाई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में चक्रवात 'अम्फान' के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों के आर्थिक ममद का भी ऐलान किया और प्रभावित लोगों की मदद के लिए 6,250 करोड़ रुपये के फंड की भी घोषणा की।

ममता बनर्जी ने कहा, "जिला मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात अम्फान के कारण मरने वालों की संख्या 86 से बढ़कर 98 हो गई है। हम उन लोगों की आर्थिक मदद कर रहे हैं, जिन्होंने आपदा में अपनी जान गंवाई है।"

उसने कहा कि चक्रवात में मारे गए लोगों में से प्रत्येक के परिजनों को 2.5 लाख रुपये राज्य सरकार दे रही है, जबकि बुरी तरह से घायल हुए लोगों और मामूली चोट वाले अन्य लोगों को क्रमशः 50,000 रुपये और 25,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को घर बनाने, किसानों की मदद करने, सुपारी के वृक्षारोपण के लिए सहायता प्रदान करने के साथ-साथ ट्यूबवेल के निर्माण और मरम्मत के लिए 6,250 करोड़ रुपये के फंड की भी घोषणा की।

चक्रवात के बाद जिलों में बिजली आपूर्ति की बहाली का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि छह जिलों में 80 फीसदी बिजली बहाल की गई है और 10 अन्य जिलों में 100 फीसदी बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिलों में सभी 273 बिजली उप-स्टेशनों को बहाल कर दिया गया है।

टॅग्स :ममता बनर्जीचक्रवाती तूफान अम्फानपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?