लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक के एक बुजुर्ग खाताधारक की मौत, अब तक 5 मरे, RBI के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 19, 2019 17:39 IST

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्राकृतिक मौत है। वह वरिष्ठ नागरिक थे। उनकी मृत्यु का बैंक घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।’’ उनके परिजन का कहना है कि अरोड़ा अकेले पीएमसी बैंक की राशि पर निर्भर नहीं थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन दावा कर रहे हैं कि उनकी मौत का बैंक घोटाले या उसमें से धन निकालने पर लगे प्रतिबंधों से नहीं जुड़ा है।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्यालय के बाहर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

‘पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक’ के एक बुजुर्ग खाता धारक की शनिवार को मुलुंड में मौत हो गई। बैंक में कथित घोटाले की बात सामने आने के बाद मौत की पांचवी घटना है।

मृतक राम अरोड़ा के परिजन दावा कर रहे हैं कि उनकी मौत का बैंक घोटाले या उसमें से धन निकालने पर लगे प्रतिबंधों से नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह प्राकृतिक मौत है। वह वरिष्ठ नागरिक थे। उनकी मृत्यु का बैंक घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।’’ उनके परिजन का कहना है कि अरोड़ा अकेले पीएमसी बैंक की राशि पर निर्भर नहीं थे। 

पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने आरबीआई मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

पंजाब एंड महाराष्ट्र को - ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों ने खाते में जमा पैसा वापस करने की मांग करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्यालय के बाहर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खाताधारक करीब 12 बजे दक्षिण मुंबई में आरबीआई मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए।

उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर पीएमसी बैंक और रिजर्व बैंक के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैनात की गई थी। किसी को भी अब तक हिरासत में नहीं लिया गया है।

बैंक में घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक से पैसे निकालने की अधिकतम सीमा तय करने समेत अन्य प्रतिबंध लगाए हैं। सीमा से अधिक राशि खाताधारकों को निकालने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में यह सीमा 40,000 रुपये है। 

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)मुंबईदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप